Dialogue Session on occasion of Gandhi Jayanti

संवाद-सत्र "आज के भारत की चुनौतियां और नए विकल्पों के संभावनाएं"

दिनांक 30 सितंबर 2023 को पतंजलि ऋषिकुल में गांधी जयंती से पूर्व महात्मा गांधी जी के विचारों एवं उनकी कार्यशैली को अपने जीवन में उतारते हुए पतंजलि ऋषिकुल के छात्र-छात्राओं ने संवाद सत्र के विषय "आज के भारत की चुनौतियां और नए विकल्पों के संभावनाएं" में भाग लिया |

इस संवाद-सत्र में  कक्षा - 9 वीं और 11वीं के  छात्र-छात्राएँ सम्मिलित रहे।

इस संवाद में अतिथि के रूप में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नित्यानंद सिंह ने भाग लिया।

इस संवाद-सत्र में बच्चों ने खुलकर अपने विचारो को व्यक्त किया जिसमें कई प्रकार के विषय परिलक्षित हुए जैसे आत्मानुशासन, टीम वर्क, सामाजिक समरसता, बन्धुत्व एवं सहभागिता आदि।